Monday, November 8, 2010

मकड़ी के जाले अशुभ क्यों माने जाते हैं?

मकड़ी के जालों को दरिद्रता की निशानी माना जाता है। जहां मकड़ी के जाले जमें होते हैं। वहां बुरी आत्माओं का निवास होता है। अक्सर लोगों को आपने कहते सुना होगा कि घर में मकड़ी के जाले नहीं रहना चाहिए। ये बहुत अशुभ होते है। जिस घर में मकड़ी के जाले होते हैं उसे बरबाद कर देते हैं। ये कोई अंधविश्वास नहीं है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि मकड़ी के जालों की संरचना कुछ ऐसी होती है। उसमें नकारात्मक उर्जा एकत्रित हो जाती है। इसलिए घर के जिस भी कोने में मकड़ी के जाले होते है। वह कोना नकारात्मक उर्जा से भर जाता है जिससे घर में कलह, बीमारियां व अन्य कई समस्याएं हमारे जीवन को घेरने लगती हैं, साथ ही मकड़ी के एक जाले असंख्य सूक्ष्मजीव रहते हैं जो कि हमारे स्वास्थय को नुकसान पंहुचाते हैं। इसलिए कहा जाता हैं कि घर में मकड़ी के जाले होते हैं तो घर की सुख-समृद्धि का नाश होने लगता है क्योंकि नकारात्मक ऊर्जाओं के कारण घर का माहौल इतना अशांत हो जाता है कि व्यक्ति चाहकर भी अपने काम को मन लगाकर नहीं कर पाता है। इसलिए मकड़ी के जालों को अशुभ माना जाता है

No comments: